Tuesday, May 1, 2018

पेय जल की अशुद्धता से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए बरतें सावधानी- श्री शर्मा

पेय जल की अशुद्धता से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए बरतें सावधानी- श्री शर्मा



अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव से पेय जल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के संबंध मे आवश्यक तैयारियों के संबंध मे पूंछतांछ की। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि गत वर्षों मे क्षेत्र विशेष से प्राप्त होने वाली शिकायतों के आधार पर चिंहांकन किया  जाकर, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदाय करने हेतु आवश्यक तैयारियां कर ली गयी है। श्री शर्मा ने लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेय जल की गुणवत्ता के संबंध मे आवश्यक जानकारी एकत्रित कर , जिन जगहों मे वर्तमान गुणवततापूर्ण जल उपलब्ध नहीं है ऐसे स्थानो के लिए व्यवस्था बनाने के प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत कर, सुविधा प्रदाय की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें