किसान कल्याण दिवस आज
अनुपपुर 1 मई 2018/ उप संचालक कृषि श्री एन.डी.गुप्ता ने बताया है कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत आज 2 मई को “किसान कल्याण दिवस’’ का आयोजन किया जाएगा। जिले के चारों विकासखण्डों में “किसान कल्याण दिवस’’ के उपलक्ष्य में किसान कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशालाएं जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित होंगी।
कार्यशालाओं में कृषकों को भारत सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि उत्पादन एवं कृषि आय बढ़ाने हेतु कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। कृषि से संबद्ध विभागों की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
भारत सरकार द्वारा किसानों की आय दुगुना करने हेतु किसानों के बीच जागरूकता लाने के संबंध में 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक ग्राम स्वराज अभियान किया जा रहा है। प्रत्येक विकासखण्ड में किसाना कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यशाला का आयोजन जिले के कलेक्टर के मार्गदर्शन में हो रहा है, जिसमें शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है समिति में उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, उप संचालक पशुपालान विभाग, उप/सहायक संचालक उद्यानिकी एवं सहायक संचालक मत्स्य पालन सम्मिलित है। उक्त समिति उप संचालक कृषि/ परियोजना संचालक का दायित्व होगा कि ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत जिले के समस्त विकास खण्डों में कार्यक्रम की रणनीति बनाकर आवश्यक साहित्य व्यवस्था कर कार्यशाला को निर्धारित दिनांक में क्रियान्वयन करायें। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, सांसद एवं जनप्रतिनिधियों का आमंत्रित किया जाये।
कार्यशाला में गतिविधियों का प्रकार
कृषकों को भारत सरकार सहायतित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना, पुरूस्कार प्राप्त कृषकों का सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करना, प्रगतिशील कृषकों की सफलता की कहानियां एवं बेस्ट एग्रीकल्चर प्रेक्टीसेज के संबंध में जानकारी देना, कृषि उत्पादन एवं कृषि आय बढाने हेतु कृषि विज्ञानिक परिचर्चा, समस्त संबंध विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी देना, कृषि विश्वविद्यालयों/आईसीएआरकी संस्थाओं एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से एक अधिकारी प्रत्येक विकासखण्ड में कृषि क्षेत्र से संबंधित तकनीकी की जानकारी देना एवं जहां संभव हो वहां पशु/स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था करना है।
श्री गुप्ता ने बताया है कि किसान कल्याण कार्यशाला अनूपपुर विकासखण्ड के पंचायत भवन दारसागर में, कोतमा विकासखण्ड के स्वसहायता भवन कोतमा में, जैतहरी के व.कृ.वि.अधि. कार्यालय परिसर जैतहरी में एवं पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के व.कृ.वि.अधि. कार्यालय परिसर पुष्पराजगढ़ आयोजित होगी। चारों विकासखण्डों में कार्यशाला प्रातः10 बजे प्रारंभ एवं शायं 05 बजे सम्पन्न होगी।

No comments:
Post a Comment