| विद्यालयों में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति करें सुनिश्चित |
| विद्यालय के रख-रखाव एवं सफाई में दे विशेष ध्यान |
| अनुपपुर | 25-जून-2018 |
जिला परियोजना समन्वयक श्री हेमन्त खैरवार द्वारा बताया कि मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग व राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार 15 जून से विद्यालयों का शुभारंभ सत्र 2018-19 के लिये किया गया है। अभी तक जिला अनूपपुर में देखने में आया है कि विद्यालय समय 10:30 बजे से 5 बजे तक खुले नहीं रहते है तथा 15 जून से ही विद्यालयों में नामांकित बच्चों की उपस्थिति शत् प्रतिशत की जानी है। अकादमिक अन्तर्गत 25 जून से 30 जून तक प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं में बेसलाईन टेस्ट बच्चों का लिया जाना हैं। आपने बताया है कि जिला स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय एवं संकुल स्तरीय अकादमिक मॉनिटरिंग में विद्यालय का बंद पाया जाना, शिक्षक की बिना अवकाश स्वीकृति, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया जाता है तो उक्त विद्यालय के संस्था प्रमुख व शिक्षकों के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। आपने यह भी बताया कि यदि एसडीएमआईएस प्रोफाइल अपडेशन न होने के कारण तथा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश की राशि, सायकल, छात्रवृत्ति आदि से वंचित होते है, तो संस्था प्रमुख जवाबदेह होंगे। आपने कहा संस्था प्रमुख यह भी सुनिश्चित करें कि विद्यालय के प्रांगण, शौचालय साफ-सुथरा एवं उपयोगशील हों।
|
Monday, June 25, 2018
विद्यालयों में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति करें सुनिश्चित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment