| जिला जेल अनूपपुर एवं वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन |
| अनुपपुर | 25-जून-2018 |
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलापुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के सचिव/अपर सत्र न्यायाधीश श्री जी.एस. नेताम एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जितेन्द्र मोहन धुर्वे के द्वारा जिला जेल अनूपपुर में जेल निरीक्षण कर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सचिव श्री तेमान ने कैदियों से उनकी राजा की जानकारी ली। उन्होंने जिन कैदियों को सजा हुयी है उन्हें अपील करने हेतु नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने की जानकारी भी प्रदान की।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री धुर्वे ने जेल में निरूद्ध बंदियों से उनकी समस्या पूछी और नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में बताया। यदि अभिरक्षा में किसी बंदी द्वारा आवेदन किया जाता है तो उसे तत्काल नि:शुल्क अधिवक्त उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर के अन्त में जेल उप अधीक्षक रवि शंकर द्वारा आभार व्यक्ति किया गया। इसी क्रम में वृद्धाश्रम समातपुर में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित वृद्धजनों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम के संबंध में बताया गया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया साथ ही सभी वरिष्ठ नागरिकों को फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। |
Monday, June 25, 2018
जिला जेल अनूपपुर एवं वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment