| अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग छात्रावासों को खाद्यान आवंटित |
| अनुपपुर | 12-मार्च-2018 |
प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के 4367 छात्रावासों के लिये मार्च माह के लिये 13 लाख 14 हजार 365 क्विंटल खाद्यान आवंटन किया गया है। इन छात्रावासों में 26 लाख 2 हजार 873 विद्यार्थी हैं। खाद्य विभाग द्वारा कल्याणकारी एवं हॉस्टल योजना में यह आवंटन जारी किया गया है।
छात्रावासों को आवंटित खाद्यान में 10 लाख 51 हजार 492 किलोग्राम गेहूँ और 2 लाख 62 हजार 873 किलोग्राम चावल शामिल है। आयुक्त श्री विवेक पारेवाल ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि 15 मार्च तक आवंटित खाद्यान का वितरण सुनिश्चित करें। खाद्य जारी आवंटन में से अनुसूचित जाति के 1721 हॉस्टल में रहने वाले 85 हजार 164, अनुसूचित जनजाति के 2546 हॉस्टल में रहने वाले 4 लाख 70 हजार 309 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 100 छात्रावास में रहने वाले 7400 विद्याथियों के लिये माह मार्च का खाद्यान आवंटित किया गया है। |
Monday, March 12, 2018
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग छात्रावासों को खाद्यान आवंटित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment