Monday, March 12, 2018

हायर सेकेण्डरी की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 22 नकलची पकड़े गए

हायर सेकेण्डरी की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 22 नकलची पकड़े गए 
अनुपपुर | 12-मार्च-2018

   
    माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जिले में आयोजित हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में आज अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 1227 विद्यार्थियों में से 1169 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के. के नेतृत्व में गठित नकल विरोधी दस्ते द्वारा करौंदी हायर सेकेण्डरी में की गई छापेमारी में 11 नकल का प्रकरण एवं हायर सेकेण्डरी खांटी में 10 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। इसी तरह केन्द्राध्यक्ष द्वारा हायर सेकेण्डरी भेजरी में 01 नकल का प्रकरण दर्ज किया गया। हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा में 43 में से 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें