Monday, March 12, 2018

ओला प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि वितरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश

ओला प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि वितरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश 
अनुपपुर | 12-मार्च-2018

   
    कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के ओला प्रभावित किसानों को समय पर उनके नुकसान का आंकलन कर राहत राशि वितरित कर दी जाय। कलेक्टर ने तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रभावित किसानों के बैंक खाते एवं आईएफएससी कोड का विवरण सर्वे के दौरान ही संकलित कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि ओला प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि वितरित करने की जवाबदारी उप संचालक कृषि, सहायक संचालक कृषि तथा तहसीलदार की संयुक्त रूप से होगी। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के., एसडीएम अनूपपुर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा श्री मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री शर्मा ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि रिकार्ड रूम में प्रस्तावित कार्य शीघ्रता के साथ कराएं, जिससे राजस्व रिकार्डों का संधारण व्यवस्थित रूप से हो सके। आपने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय पट्टो के वितरण की सूची तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण की प्रस्तावित तिथियां निर्धारित करने के भी निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें