| जैतहरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ईसीसीई प्रशिक्षण संपन्न |
| - |
| अनुपपुर | 11-मार्च-2018 |
महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास सेवा अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 0 से 6 वर्ष के बच्चों को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु विभिन्न सेवाएं दी जाती हैं। सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के बेहतर संचालन हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रथम फेज का छः दिवसीय प्रशिक्षण 5 मार्च से 10 मार्च तक जनपद पंचायत जैतहरी के सभाकक्ष में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनूपपुर श्रीमती मंजूलता सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी जैतहरी श्री सतीश कुमार जैन के नेतृत्व में संपन्न किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ 5 मार्च को मां सरस्वती जी के वंदना के साथ किया गया।
परियोजना अधिकारी श्री सतीश जैन द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि जीवन में हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की इच्छा रहनी चाहिए। ये प्रशिक्षण भी इसी इच्छा का परिणाम है। प्रशिक्षण के माध्यम से अपने आप को अपग्रेड करें तथा अपना संकोच और झिझक छोड़कर प्रशिक्षण की विषय वस्तु को समझने का प्रयास करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो बैच में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मास्टर टेªनर श्री सतीश जैन परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक श्रीमती नेमा महरा, कु. किरण चौरसिया, श्रीमती ऊषा शुक्ला एवं श्रीमती सुचिता तिर्की द्वारा विस्तार से दिया गया। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर परियोजना अधिकारी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने ग्राम के हितग्राहियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करें तथा ईसीसीई गतिविधियों का आंगनबाड़ी केन्द्र में नियमित संचालन करें। |
Sunday, March 11, 2018
जैतहरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ईसीसीई प्रशिक्षण संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment