डोर टु डोर सर्वे का कार्य 20 जून तक करे सम्पन्न - ज़िला निर्वाचन अधिकारी
अनूपपुर 11 जून 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण हेतु बीएलओ के द्वारा किए जा रहे डोर टु डोर सर्वे की कार्यवाही 20 जून तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे। आपने बताया कि सर्वे मे जनसांख्यकीय एकरूप प्रविष्टियों, एक नाम एवं एक उम्र पर अलग वोटर आईडी नंबर वाली प्रविष्टियों, बिना गृह नंबर पर वैकल्पिक नंबर प्रदान कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment