Monday, June 11, 2018

कल्याणी पेंशन योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु अभियान चलाये - कलेक्टर

कल्याणी पेंशन योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु  चलाये विशेष  अभियान - कलेक्टर 



अनूपपुर 11 जून 2018/ जानकारी के अभाव मे कोई भी पात्र हितग्राही हितलाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने इस हेतु स्पष्ट निर्देश दिये हैं। आपने कहा समस्त संबन्धित विभाग हितग्राहीमूलक योजनाओ के माध्यम से लाभ अंतरण मे यह सुनिश्चित कर ले कि कोई भी पात्र हितग्राही कहीं वंचित तो नही रह गया। अगर ऐसा है तो मैदानी अमलों एवं विभागीय सहयोग से शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करे।आपने योजनाओ मे जनहितकारी बदलाओ के फलस्वरूप बढ़े हुए पात्रों को भी लाभ के दायरे मे लाने के लिए आवश्यक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। आपने मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना एवं उज्ज्वला योजना मे आए हुए जनहितकारी परिवर्तनों के कारण हुए विस्तार के फलस्वरूप हितग्राहियों का चयन अभियान चलाकर करने के लिए कहा है ताकि समस्त पात्रो को जल्द से जल्द हितलाभ प्रदाय सुनिश्चित किया जा सके। कल्याणी पेंशन योजना मे हुए परिवर्तन के फलस्वरूप अब गरीबी रेखा की बाध्यता नहीं है साथ ही पंचायत स्तर पर भी आवेदन लेने एवं स्वीकृति की कार्यवाही प्रारम्भ की जा सकती है इसी प्रकार उज्ज्वला योजना मे विस्तार के फलस्वरूप एसईसीसी सूची के अतिरिक्त जैसे प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी, वनवासी, एएवाई कार्ड धारक आदि भी अब योजना के हितलाभ के पात्र हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें