| माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की बेस्ट फाईव पद्धति |
| अनुपपुर | 11-जून-2018 |
माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा प्रणाली में सुधार के क्रम में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत कक्षा 10वीं में "बेस्ट फाईव" पद्धति लागू की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत जिन 6 विषयों में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा परीक्षा ली जाती है, उन में से जिन 5 विषयों में विद्यार्थी के सबसे अधिक अंक होंगे, परीक्षा परिणाम की गणना के लिए उन 5 विषयों के अंकों को ही लिया जायेगा। परीक्षाफल "बेस्ट फाईव" पद्धति से जिन 5 विषयों में अधिकतम अंक होगे उनको महायोग में सम्मिलित करके परीक्षाफल घोषित किया जाएगा, परन्तु इन पांच विषयों में प्राप्त(सैद्धांतिक तथा प्रायोगिक/ प्रोजेक्ट) में पृथक-पृथक उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। छटवां विषय जिसमें सबसे न्यूनतम अंको की गणना महायोग में नहीं की जायेगी। छठवें विषय के अंक, अंकसूची में मात्र प्रदर्शित किये जाएंगे।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में "बेस्ट फाईव" पद्धति अपनाने से न केवल परीक्षार्थियों का मानसिक तनाव दूर किया जा सकेगा, बल्कि प्रदेश के छात्रों-छात्राओं को मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा। |
Monday, June 11, 2018
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की बेस्ट फाईव पद्धति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment