Monday, June 11, 2018

बैंको से संबन्धित सीएम हेल्प लाइन प्रकरणो पर दें विशेष ध्यान सारे किओस्क मे सीसीटीवी लगाने का करें प्रबंध

बैंको से संबन्धित सीएम हेल्प लाइन प्रकरणो पर दें विशेष ध्यान
सारे किओस्क मे सीसीटीवी लगाने का करें प्रबंध



अनूपपुर 11 जून 2018/ सीएम हेल्पलाइन मे बैंको से संबन्धित  लगातार एक ही प्रकार की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने एलडीएम श्री पीसी पांडे को निर्देशित किया है कि ऐसी समस्याओ का चिंहांकन कर आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करे ताकि हितग्राहियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आपने बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट के माध्यम से एवं किओस्क के माध्यम से हो रहे हितलाभ अंतरण मे आ रही समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए किओस्क मे सीसीटीवी कैमेरे की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया है। आवर्ती समस्याएँ जैसे आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर अपडेट न रहना आदि समस्याओ से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर आम जनो को जागरूक करें। इसके साथ ही छात्रवृत्ति अंतरण मे बैंक के स्तर पर आ रही समस्या का विस्तृत अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें