| राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की 15 जून को बैठक |
| अनुपपुर | 11-जून-2018 |
राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में 15 जून को मंत्रालय के कक्ष क्रमांक-315 में दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में पुलिस महानिदेशक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, परिवहन, लोक निर्माण, नगरीय विकास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, जनसम्पर्क, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, परिवहन आयुक्त, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक और मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भाग लेंगे।
बैठक में पूर्व में हुई समिति की बैठक के निर्देशों के पालन प्रतिवेदन पर विभागवार चर्चा की जाएगी। इस मौके पर राज्य सड़क सुरक्षा कोष के तहत गत वर्ष गृह विभाग द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति, आवंटन एवं व्यय की गई राशि की अद्यतन स्थिति, राज्य सड़क सुरक्षा कोष के तहत इस वर्ष विभागवार आवश्यकता का प्रस्ताव, सड़क दुर्घटना में कमी लाने के संबंध में अध्ययन एवं विश्लेषण के लिये सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक में चण्डीगढ़ यातायात पुलिस के कुशल सड़क सुरक्षा प्रबंधन का प्रस्तुतीकरण और गोवा राज्य में संचालित यातायात प्रहरी योजना का प्रस्तुतीकरण भी होगा। |
Monday, June 11, 2018
राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की 15 जून को बैठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment