कैरियर काउन्सेलिंग कार्यक्रम मे बच्चों की अभिरुचि के आधार पर दें सलाह
अनूपपुर 11 जून 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि 12 वी के बच्चो के लिए चलायी जा रही करियर काउंसिलिंग मे बच्चों की अभिरुचि पर विशेष ध्यान देना महत्वपूर्ण है। बच्चो से जुडने के लिए ऐसा वातावरण बनाए ताकि वे अपनी बात सहजता से कह पाये । काउंसिलिंग मे सर्वप्रथम बच्चो को विभिन्न विधाओं से जुड़ी करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की विधिवत जानकारी दें। इसके पश्चात उनकी अभिरुचि को जानकार रुचि पर आधारित सलाह एवं परामर्श दे। काउंसिलिंग मे यह बात महत्वपूर्ण है कि बच्चो से जुड़ाव का स्तर कैसा है। तभी बच्चे की रुचि एवं इच्छाशक्ति का वास्तविक अनुमान लगाया जा सकता है। आपने इस विषय मे विशेष ध्यान सुनिश्चित करने के निर्देश ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री यू के बघेल को दिये हैं।

No comments:
Post a Comment