दस्तक अभियान की शुरूआत 14 से
घर-घर देंगे दस्तक, बच्चों की होगी सम्पूर्ण जांच
अनूपपुर-11 जून 2018/ जिले में दस्तक अभियान के अंतर्गत कुपोषण पर नियंत्रण लगाने हेतु, डायरिया, निमोनिया, विटामिन ए का सेवन एवं छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा 14 जून से 31 जुलाई 2018 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। दस्तक अभियान की सफलता हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेड सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती पी. अनुग्रह एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत डाॅ. सलोनी सिडाना की उपस्थिति में आयोजित की गई। मुख्यतः स्वास्थ्य विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा दस्तक अभियान को संचालित किया जावेगा।
अभियान के अंतर्गत की जानेवाली गतिविधियों के बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं एएनएम संयुक्त रूप से घर-घर जा कर 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों की जानकारी प्राप्त कर पोषण आहार की जानकारी प्रदान करेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीरता से कम करने के निर्देश दिये। महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती मंजूलता सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वित कार्ययोजना तैयार कर कुपोषण बच्चों का चिन्हाकन कर उनके उचित इलाज की व्यवस्था की जायेगी, साथ ही माॅ कार्यक्रम के अंतर्गत स्तनपान के चार संदेशों की भी जानकारी प्रदान की जायेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एसबी चैधरी ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत टीकाकरण, बालकालीन एनीमिया की स्क्रिनिंग एवं रोकथाम, दस्त रोग नियंत्रण, शिशु बाल आहार पूर्ति संबंधी माॅ कार्यक्रम का सामुदाय में विस्तार, गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, निमोनिया की त्वरित पहचान एवं रेफरल आदि कार्य सम्पादित किये जावेगे। दस्तक अभियान की सफलता हेतु आई.ई.सी. सलाहकार मो. साजिद खान ने व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु स्थानीय टीबी चैनल पर स्क्राॅल का प्रदर्शन, हाॅट बाजारों में माईकिंग, ग्राम स्तर पर दीवार लेखन एवं पंचायत विभाग के सहयोग से ग्राम में रैली एवं डुग-डुगी के माध्यम से जनजागरूकता किया जावेगा।
अंर्तविभागीय बैठक में युनिसेफ के संभागीय समन्वयक दीपक पांडेय , महिला शसक्तीकरण अधिकारी श्रीमती मंजूसा शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके वर्मा, युनिसेफ से डाॅ. यादुवेन्द्र सिंह भदोरिया एवं स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास के सुपरवाइजर, बीपीएम, बीसीएम उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment