मतदाताओ को जागरूक करने हेतु चलाये जाएंगे विशेष अभियान - डॉ सिडाना
अनूपपुर 11 जून 2018/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं स्वीप गतिविधियों की सहायक नोडल अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि ज़िले मे मतदाताओ को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए आगामी दिवसो मे विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत कालेजो मे नवीन मतदाताओ को जागरूक करने हेतु कार्यशालाओ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ऐसे क्षेत्र जहां मतदान का प्रतिशत चुनावी गतिविधियों मे कम रहा है वहाँ विशेष शिविर लगाकर मतदान के महत्व एवं मतदाताओ को प्राप्त इस विशेषाधिकार के प्रति उनके कर्तव्यो से अवगत कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment