Monday, June 11, 2018

सफलता की कहानी जब एक बहन ने अपने भाई को कहा भैया जब घर मे शौचालय है तो बाहर शौच के लिए क्यों जाते हो ?

सफलता की कहानी
जब एक बहन ने अपने भाई को कहा भैया जब घर मे शौचालय है तो बाहर शौच के लिए क्यों जाते हो ?





अनूपपुर 11 जून 2018/ समाज का सुधार घर से प्रारम्भ होता है। इस बात को हम जानते तो हैं पर ध्यान देना ज़रा मुश्किल होता है। घर मे अपनी बातों को समझाने मे सर्वप्रथम स्नेह के, सम्मान के, बंधन से बाहर निकलकर सदस्यो को यह समझाना पड़ता है कि बुराइयों को दूर करने की समझाइश देना अनुशासनहीनता नहीं वरन एक समझदार एवं जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है। इन्ही मुश्किलों से बाहर निकलकर लीलावती ने दिया  अपने परिवार जनो को स्वच्छता का संदेश। कहानी है मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में बीएसडबल्यू तृतीय वर्ष मे अध्ययनरत छात्रा लीलावती सिंह की।जो कि कोतमा विकासखण्ड के ग्राम गोहेंड्रॉ की रहने वाली है। उक्त फोटोग्राफ मे दिख रहा यह पुरुष  रिश्ते मे उसका भाई है। 
लीलावती को यह जानकारी  थी कि उनके यहा शौचालय है।परंतु वह उसका उपयोग नही करते ।चूंकि दुनिया को बदलने से पहले अपने आसपास के लोगो और अपने परिवार को बदलना आवश्यक है। यही सोच इस छात्रा की है।और इसकी शुरुआत अपने घर से की व अपने भाई को खुले में शौच जाने से रोका।।एक बहन का अपने भाई को इस तरह से रोकना बड़ी बात है। अगर इसी तरह सभी प्रबुद्ध एवं जिम्मेदार नागरिक रिश्तो की परवाह किए बगैर अपने परिवार जनो को पड़ोसियों को सही रास्ता दिखलाने का कार्य करने लगे तो निः संदेह यह स्थल और भी सुंदर एवं स्वच्छ हो जाएगा लीलावती की इस पहल को सभी अधिकारियों ने सराहा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने कहा है ज़िले को खुले मे शौच से मुक्त करने के लिए ऐसी ही इच्छाशक्ति एवं समर्पण आवश्यक है। लीलावती सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, मार्गदर्शक हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें