Monday, June 11, 2018

कोतमा मे आयोजित खंड स्तरीय रोजगार मेले मे 924 आवेदको का किया गया पंजीयन

कोतमा मे आयोजित खंड स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन मे 924 आवेदको का किया गया पंजीयन




अनूपपुर 11 जून 2018/ युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार अधिक से अधिक संख्या मे नियोजित करने के उद्देश्य से आज 11 जून को स्वसहायता भवन कोतमा मे स्वरोजगार सम्मेलन एवं कैरियर काउन्सेलिंग मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे युवाओं को 19 जून को आईटीआई अनूपपुर मे होने वाले रोजगार मेले मे  आ रही कंपनियो के माध्यम से प्राप्त होने वाली नौकरियों के प्रकारो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही विभिन्न स्व्रोजगार योजनाओं के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले अनुदान के बारे मे बताया गया। रोजगार कार्यालय से आए हुए श्री अतुल उपाध्याय एवं श्रीमती स्मिता उपाध्याय द्वारा आगंतुक युवाओं को रोजगार मेले के संबंध मे परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ज़िला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के द्वारा 105 युवाओं का  पंजीयन, पंचायतों द्वारा 338 आवेदन, आजीविका मिशन द्वारा 219 आवेदन एवं 262 युवाओं की काउन्सेलिंग कर कुल 924 आवेदको को रोजगार सम्मेलन से लाभ प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम मे सहायक प्रबन्धक उद्योग श्री बी एल कुशवाह एवं श्री दीपेंद्र पयासी समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें