Monday, June 11, 2018

मानसून को ध्यान मे रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाए करें सुनिश्चित

मानसून को ध्यान मे रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाए करें सुनिश्चित - कलेक्टर



अनूपपुर 11 जून 2018/ शहर, नगरपालिका क्षेत्र, गाँव आदि मे पूर्व की वर्षा के आधार पर की गयी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अतिरिक्त सावधानी हेतु व्यवस्थाए सुनिश्चित करे। ऐसे स्थल जो ऐतिहासिक रूप से भारी वर्षा होने पर जल मग्न हो सकते हैं अथवा उनके संपर्क मार्गो मे व्यवधान उत्पन्न हो सकता है ऐसे स्थानो का चिंहांकन कर ऐसी स्थितियों से निपटने हेतु उपयुक्त प्रबंध करे। शहर के जल निकासी हेतु नाली नालों की सफाई का कार्य नियमित रूप से कराएं। ऐसे  स्थल जो जलमग्न हो सकते हैं वहाँ बाढ़ की स्थित से निपटने के लिए सुरक्षित स्थानो का चयन एवं सूचना प्रसारण की व्यवस्था के साथ वहाँ के निवासियों को आवश्यक जानकारियों का प्रदाय करे। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने उक्त निर्देश सीएमओ नगरपालिका, सीईओ जनपद  के साथ आवश्यक जानकारियों के प्रदाय हेतु कार्यपालन यंत्री पीएचई एवं कार्यपालन यंत्री डबल्यूआरडी को दिये। मॉनसून मे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक सलाह देने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं  स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग को सतत मॉनिटरिंग एवं आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने हेतु श्रीमती अनुग्रह पी ने निर्देशित किया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें