स्वरोजगार योजनाओ का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु करें युद्धस्तर पर प्रयास - कलेक्टर
4 अगस्त को राज्यस्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन भोपाल मे
अनूपपुर 11 जून 2018/ आगामी विधानसभा एवं लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त संबन्धित विभागो को स्वरोजगार योजनाओ ( मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि) मे दिये गए लक्ष्यो की प्राप्ति हेतु युद्धस्तर पर प्रयास करने के लिए कहा है। आपने कहा निर्वाचन प्रक्रिया के कारण विकास कार्यों मे न्यनुतम व्यवधान हो यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर नियमित रूप से कार्यवाही करे। योजनाओ का विस्तृत प्रचार प्रसार करने के लिए मैदानी अमलों का सहयोग ले। साथ ही विभागीय एवं कार्यालयीन स्तर की कार्यवाही भी समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इन विषयो मे कोई भी समस्या आने पर अविलंब सूचित करे। आपने बताया कि 4 अगस्त को भोपाल मे स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इस सम्मेलन मे अनूपपुर के सफल स्वरोजगारी भोपाल जाएंगे।
No comments:
Post a Comment