ज़िले के युवाओं का रोजगार मेलो के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या मे नियोजन कराएं
अनूपपुर 11 जून 2018/ आगामी दिनो मे ज़िले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु दो बड़े आयोजन किए जाने वाले हैं। 14 जून को रीवा मे वृहद टूरिज़्म जॉब फेयर एवं 19 जून को आईटीआई अनूपपुर मे रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त रोजगार मूलक विभागो ज़िला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आदिम जाति कल्याण, आजीविका, हथकरघा एवं ग्रामोद्योग,अंत्यावसायी आदि को निर्देशित किया है कि इच्छुक एवं पात्र युवाओं को रोजगार मेले मे आने वाली कंपनियों एवं उनकी जरूरतों पर आधारित नियोजन के प्रकारो के बारे मे विस्तार से समझाये। साथ ही बाहर जाकर काम करने के संबंध मे आवश्यक समझाइश दें ताकि अधिक से अधिक संख्या मे युवाओं को नियोजित कर उनकी आजीविका मे सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

No comments:
Post a Comment