समय सीमा मे लंबित प्रकरणो मे त्वरित कार्यवाही करें - कलेक्टर अनुग्रह पी
अनूपपुर 11 जून 2018/ समय सीमा समीक्षा मे चिन्हांकित विषयो मे प्राथमिकता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। अगर विषयो का निराकरण कर दिया गया है तो पालन प्रतिवेदन अगर कार्य प्रगति पर अथवा कार्यवाही लंबित है तो वस्तुस्थिति से अवश्य अवगत कराएँ। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे दिये। बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के, एसडीएम जैतहरी श्री बी डी सिंह, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अनूपपुर सुश्री नाड़ेम्मा शिरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बैठक मे समग्र पोर्टल मे नाम जोड़ने अथवा हटाने से खाद्य आवंटन मे हो रही समस्याओ के निराकरण के निर्देश खाद्य विभाग एवं संबन्धित जनपद के अधिकारियों को दिये ।आपने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के कार्यों मे तेजी लाने हेतु रोयल्टी फ्री टीपी के दुरपयोग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबधित राजस्व अधिकारियों इस हेतु नियमित मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया है। आपने विभिन्न जिलाधिकारियों को आवंटित ग्राम मे वहाँ के निवासियों के व्यवहार मे स्वच्छता संबंधी जागरूकता लाने हेतु नियमित रूप से फॉलो अप करने हेतु कहा है।

No comments:
Post a Comment