| बी.एड सहित अन्य कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया होगी 15 जून से ऑनलाइन |
| एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 50 हजार सीटों पर होगा प्रवेश |
| अनुपपुर | 11-जून-2018 |
.
प्रदेश के सभी अशासकीय शिक्षा महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं शारीरिक शिक्षण अध्ययन शालाओं में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एन.सी.टी.ई.) के विभिन्न कोर्सेस के लिए स्वीकृत लगभग 50 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के माध्यम से की जायेगी। कोर्सेस में बी.एड, एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड. दो वर्षीय, बी.एड.-एम.एड.(एकीकृत तीन वर्षीय), बी.ए.बी.एड (एकीकृत चार वर्षीय), बी.एससी. बी.एड. (एकीकृत चार वर्षीय), और बी.एल.एड. शामिल हैं।
सत्र 2018-19 में इन पाठ्यक्रमों में अर्हकारी परीक्षाओं के प्राप्तांक का गुणानुक्रम प्रवेश की प्रक्रिया का आधार होगा। एन.सी.टी.ई. के आठ पाठ्यक्रमों के लिए तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जायेगी। प्रत्येक चरण में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीयन करवाने की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जायेगी। ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारणी जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग की बेवसाइट http://www.highereducation.mp.gov.in और एमपी ऑनलाइन के पोर्टल http://hed.mponline.gov.in पर उपलब्ध होगी। |
Monday, June 11, 2018
बी.एड सहित अन्य कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया होगी 15 जून से ऑनलाइन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment