Monday, June 11, 2018

मुख्यमंत्री सेवा प्रसूति सहायता के अंतर्गत 482 महिलाओं को मिलेंगे 16-16 हजार रूपये

मुख्यमंत्री सेवा प्रसूति सहायता के अंतर्गत
482 महिलाओं को मिलेंगे 16-16 हजार रूपये



अनूपपुर-11 जून 2018/ मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के तहत पंजीयन कराने वाली पात्र गर्भवती महिलाओं को शासन की तरफ से 16 हजार रूपये दिये जावेंगे। अनूपपुुर जिले में 482 महिलाओं के पंजीयन किये गये हैं, जिनको शिविर के माध्यम से हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि डाल कर उन्हे लाभान्वित किया जावेगा। कोई भी महिला हितग्राही योजना से वंचित न हो, इस लिये स्वास्थ्य विभाग का अमला जुटा हुआ है रोज विकासखण्ड स्तर पर बी.एम.ओ. द्वारा उनकी समीक्षा की जा रही है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिये हितग्राही का पोर्टल पर पंजीयन होना जरूरी है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की 04 जांच पूरी होने पर 4000 रू. मिलेंगे और डिलेवरी के समय 12000 रू. दिये जावेंगे। इसका लाभ उन्हे मिलेगा जिनका पंजीयन 01 जुलाई 2017 के बाद हुआ हो या जिनका प्रसव 01 अप्रैल 2018 के बाद हुआ हो। कोई हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न हो इसलिये स्वास्थ्य कर्मी गांव - गांव जा कर हितग्राहियों को तलाश रहे हैं। उनके समग्र आई.डी., आधार कार्ड, टीकाकरण, 04 जांचे, डिस्चार्ज टिकट, बैंक आई.डी. की जानकारी एकत्रित की जा रही है। सभी पात्र हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से लाभान्वित कर उनका सम्मान किया जावेगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें