| मिश्रित खेती एवं कृषि यंत्रों के उपयोग से किसान बना लखपति "सफलता की कहानी-कृषक की जुबानी" |
| जीरो टिलेज से गेहूँ की बुवाई से उत्पादन में मिला लाभ |
| अनुपपुर | 22-मार्च-2018 |
शासन द्वारा लगातार कृषि आय को दुगुना करने हेतु लगातार प्रयास जारी है। कृषि विभाग की लगातार सक्रियता का लाभ भी जिले के किसानों को मिल रहा है। जीरो टिलेज से गेहूँ की बुवाई से उत्पादन दुगुना हो गया। कृषि लागत भी कम हो गयी।
कोतमा जिला अनूपपुर निवासी श्री गोविन्द प्रजापति ने बताया कि मेरे पास 2.203 हेक्टर भूमि है। उस जमीन पर मैं परम्परागत तरीके से धान की खेती एवं उड़द, अरहर की मिश्रित खेती करता था। कभी- कभी रबी में चना एवं मसूर बहुत कम रकवे में कर पाता था तथा उत्पादन बहुत ही कम मिलता था। कृषि विभाग में पदस्थ श्री आर.एस.नामदेव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से मेरा सम्पर्क हुआ, उनके द्वारा मुझे उन्नत बीज का महत्व एवं रासायनिक खाद की जानकारी एवं सही समय व मात्रा में उपयोग करने का तरीका समझाया गया। परम्परागत खेती से हटकर रबी में मैनें 2 एकड़ रकवे में जीरो टिलेज से गेहूँ जे. डब्लू 3211 का लाईन कतारबद्ध बोनी की। परम्परागत खेती के बजाय नई विधि से की तो उपज में मुझे काफी अन्तर दिखा और मुझे विश्वास हो गया। साथ ही मैने उनके मार्गदर्शन पर खेती करना प्रारम्भ किया तो मुझे 1.5 से 2 गुना पैदावार अधिक मिलने की संभावना हैं, इसके बाद मैने कृषि विभाग के अनुदान से पॉवर टिलर तथा रा.खा.सु.मि. योजनान्तर्गत डीजल पम्प, स्प्रेयर पम्प, पाईप लाईन अनुदान पर प्राप्त किया एवं खेत में सिंचाई करने के लिए स्प्रिंकलर, अनुदान पर प्राप्त किया। गोबर का सदुपयोग एवं अच्छा खाद प्राप्त करने के लिए मैने नाडेप टॉका का निर्माण कराया, जिस कारण मझे जैविक खाद प्राप्त हुई। जिससे मुझे अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ और मेरी आय मे वृद्धि एवं अर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। आपने बताया कि हमने पहली बार कुसुम की खेती का अनुभव प्राप्त किया। |
Friday, March 23, 2018
मिश्रित खेती एवं कृषि यंत्रों के उपयोग से किसान बना लखपति "सफलता की कहानी-कृषक की जुबानी"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment