| बेटियाँ निर्भय रहें, सम्मान के साथ जीवन जीयें - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियाँ निर्भय रहें, सम्मान के साथ जीवन जीयें। जब बेटियों का सम्मान होगा़, तब ही प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान गत दिवस भोपाल में सत्संग सेवा प्रबंध समिति द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने कन्याओं का पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी संस्कृति में बेटियों के सम्मान की परम्परा है। नवरात्रि का पर्व भी यह संदेश देता है कि बिना शक्ति की उपासना की सृष्टि नहीं चल सकती। श्री चौहान ने कहा कि बेटियों के कल्याण के लिये राज्य सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। बेटियों पर बुरी नजर रखने वाले अपराधी तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज बेटियों का सम्मान करे, बेटे और बेटी में कोई भेदभाव नहीं करे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बेटियों की शिक्षा के लिये राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण सुविधाएं दी जा रही हैं। बेटियों के लिये शासकीय शिक्षकों की नौकरी में 50 प्रतिशत तथा अन्य शासकीय विभागों में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। |
Friday, March 23, 2018
बेटियाँ निर्भय रहें, सम्मान के साथ जीवन जीयें - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
कृषक उद्यमी योजना को अन्य प्रदेशों में भी क्रियान्वित करने की आवश्यकता नीति आयोग कृषक उद्यमी योजना का करवायेगा गहन अध्ययन, मुख्यमंत्री श...
-
24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंडला जिले के ग्राम रामपुर से पूरे देश को संबोधित करेंगे अ...
-
पर्यावरण जागरूकता के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना बनायें श्री आर्य की अध्यक्षता में हुई अभिकरण की साधारण सभा की बैठक ...
-
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सौर ऊर्जा चलित इलेक्ट्रिक कार का शुभारंभ अनुपपुर | 06-जून-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह च...
-
शासन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के अधिकारों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध-श्री चौहान अनूपपुर 02 अप्रैल 2018/ मुख्यमंत्री ...

No comments:
Post a Comment