| नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का प्रशिक्षण आज |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
विश्व स्वास्थ्य दिवस 07 अप्रैल 2018 को मध्यप्रदेश के सभी 51 जिलो में 0 से 05 वर्ष के बच्चों में निमोनिया से होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए निमूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का शुभारंभ नियमित टीकाकरण के रूप में किया जाना है। जिसके लिए राज्य स्तर पर जिला टीकाकरण अधिकारियों को प्रशिक्षत कर मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जिला स्तर पर सर्विलेन्स मेडिकल ऑफिसर, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर द्वारा तथा विकास खण्ड स्तर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना है।
इसी तारतम्य में 21 मार्च को डॉ रितेश बजाज सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर (डब्ल्यूएचओ), डॉ एस.बी.चौधरी जिला टीकाकरण अधिकारी एवं श्री धनेश बेलिया (जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर यूनएनडीपी) जिला अनूपपुर द्वारा विकासखण्ड अनूपपुर जैतहरी कोतमा एवं पुष्पराजगढं में कार्यरत चिकित्सा अधिकारीयों को नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन कें सबंध में प्रशिक्षण दिया गया। 22 एवं 23 मार्च को सभी कोल्ड चैन हैन्डर्ल को नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का प्रशिक्षण जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.बी.चौधरी एवं श्री धनेश बेलिया (जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर यूएनडीपी) द्वारा डॉ आर.पी. श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला अनूपपुर की उपस्थिति में दिया गया। 24 मार्च को विकासखण्ड अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़ में खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड में कार्यरत पुरूष एवं महिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का प्रशिक्षण दिया जावेगा। |
Friday, March 23, 2018
नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का प्रशिक्षण आज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment