| राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होगा |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में पात्रता, मापदण्ड एवं सहायता की मात्रा को पुनः स्पष्ट किया है। अब राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के घटक राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्तियों को सहायता प्राप्त होगी। परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर शोक संतप्त परिवार को 20 हजार रूपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्राकृतिक अथवा अन्य सहित किसी भी प्रकार की मृत्यु हो जाने पर परिवार सहायता के लिए पात्र होगा।
गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार के किसी भी कमाऊ सदस्य, जिसकी कमाई घर चलाने में अहम योगदान करती है, मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को राष्ट्रीय परिवार सहायता का लाभ लेने की पात्रता होगी। मृतक के परिवार में सदस्य महिला या पुरूष या ट्रान्सजेण्डर हो सकता है। राष्ट्रीय परिवार सहायता की पात्रता के लिए लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा। स्थानीय जॉच के बाद मृतक गरीब के परिवार में ऐसे जीवित सदस्य को पारिवारिक लाभ का भुगतान किया जाएगा, जो उस परिवार का कमाऊ व्यक्ति पाया गया हो। इस योजना में “परिवार” शब्द में विवाहिता वयस्क की मृत्यु के मामले में पति-पत्नी, छोटे बच्चों, अविवाहित लड़कियाँ और आश्रित माता-पिता, अविवाहित वयस्क की मृत्यु के मामले में छोटे भाई-बहन या आश्रित माता-पिता को शामिल किया गया है। योजना में सहायता की पात्रता के लिये मुख्य जीविकोपार्जक की मृत्यु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम की आयु में होना जरूरी होगा। विभाग ने निर्देश जारी किये हैं कि यह सुनिश्चित होना चाहिए कि प्रत्येक मुख्य जीविकोपार्जक की मृत्यु के मामले में प्रत्येक गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार को राष्ट्रीय परिवार सहायता के अंतर्गत लाभ मिल सके। |
Friday, March 23, 2018
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
कृषक उद्यमी योजना को अन्य प्रदेशों में भी क्रियान्वित करने की आवश्यकता नीति आयोग कृषक उद्यमी योजना का करवायेगा गहन अध्ययन, मुख्यमंत्री श...
-
24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंडला जिले के ग्राम रामपुर से पूरे देश को संबोधित करेंगे अ...
-
पर्यावरण जागरूकता के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना बनायें श्री आर्य की अध्यक्षता में हुई अभिकरण की साधारण सभा की बैठक ...
-
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सौर ऊर्जा चलित इलेक्ट्रिक कार का शुभारंभ अनुपपुर | 06-जून-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह च...
-
शासन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के अधिकारों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध-श्री चौहान अनूपपुर 02 अप्रैल 2018/ मुख्यमंत्री ...

No comments:
Post a Comment