| कोयले की बंद पड़ी खुली खदानों में मछली पालन करेंगे गरीब परिवार |
| केज कल्चर हितग्राहियों से कलेक्टर ने की मुलाकात |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने मछली पालन करने हेतु चिन्हित हितग्रहियों से मुलाकात कर कार्य की अद्यतन प्रगति से अवगत हुए एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर ने चयनित हितग्रहियों से प्रति केज होने वाले व्यय, संभावित आय तथा कार्य मे उपयोग होने वाले संसाधनों की उपलब्धता के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही इस कार्य को सफलता पूर्वक संचालित करने हेतु आवश्यक तकनीकी ज्ञान की जानकारी देने हेतु हितग्राहियों के एक्सपोजर एवं प्रशिक्षण पर जोर दिया। सहायक संचालक मत्स्य पालन श्री शिवेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में संचालित कोयले की बंद पड़ी खदानों में मछली पालन की केज कल्चर विधि से कराए जाने हेतु शुरुआत की जा रही है। बंद पड़ी कोयले की खुली खदानों को ग्राम पंचायत से लीज पर प्राप्त उक्त गतिविधि प्रारम्भ की जा रही है, जिससे न सिर्फ बंद पड़ी खुली खदानों का समुचित उपयोग हो सकेगा, बल्कि संबंधित पंचायतों को राजस्व की प्राप्ति भी होगी, इसके साथ ही साथ गरीब परिवारों की आजीविका भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि चयनित हितग्राहियो को रायपुर, छत्तीसगढ़ में भी एक्सपोजर कराया गया है तथा गतिविधि हेतु आवश्यक तकनीकी जानकारी विभाग द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती है। |
Friday, March 23, 2018
कोयले की बंद पड़ी खुली खदानों में मछली पालन करेंगे गरीब परिवार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment