| केन्द्र से भावांतर योजना का केन्द्रांश शीघ्र जारी करने की माँग |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री जेटली से मुलाकात |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली से मुलाकात की। श्री चौहान ने मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश में किसानों को उनके उत्पाद का उचित दाम दिलाने के लिए चलायी जा रही भावांतर भुगतान योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को बताया कि प्रदेश में बम्पर कृषि उत्पादन के कारण उत्पादों की कीमत नीचे गिर गयी हैं। इससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने खरीफ फसलों के लिए भावांतर भुगतान योजना शुरू की गयी थी। इस योजना से किसानों को राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री जेटली से आग्रह किया कि भावांतर भुगतान योजना का लाभ रबी की फसलों को भी दिया जाय। मुख्यमंत्री ने भावांतर भुगतान योजना की केन्द्रांश (50 प्रतिशत) राशि शीघ्र जारी करने की माँग की। |
Friday, March 23, 2018
केन्द्र से भावांतर योजना का केन्द्रांश शीघ्र जारी करने की माँग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment