| मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश पोर्टल का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश पोर्टल का गत दिवस भोपाल में शुभारंभ किया। श्री चौहान ने पोर्टल की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पोर्टल देश-विदेश में रहने वाले मध्यप्रदेश के शुभचिंतकों को जोड़ने में कारगर साबित होगा। इस अवसर पर वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जयंत मलैया, प्रवासी भारतीय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, श्रम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बालकिशन पाटीदार और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे।
इस मौके पर बताया गया कि यह पोर्टल मध्यप्रदेश से जुड़ी अलग-अलग क्षेत्रों में फैली प्रतिभाओं को एकजुट करने का उपक्रम है। यह पोर्टल प्रदेश के शुभचिंतकों के मध्य सांस्कृतिक विनिमय स्थापित करने तथा राज्य की उपलब्धियों और विकास तथा सामाजिक पहल से परिचित कराने का सशक्त मंच बनेगा। पोर्टल पर फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश का पंजीयन आज से प्रारंभ हो गया है। पोर्टल <www.friendsofmp.gov.in> पर एनआरआई सेल, टेलेंट पूल और चैप्टर पंजीयन की सुविधा होगी। प्रदेश के बाहर रह रहे प्रदेश के नागरिकों को उनकी समस्याओं को सुलझाने का मंच एन.आर.आई सेल में उपलब्ध कराया गया है। पोर्टल के टेलेंटपूल में फ्रेंड्स ऑफ एमपी अपने सहयोगियों और सरकार को अपनी विशेषज्ञताओं से परिचित करवा सकेंगे। इस पहल को विस्तारित करने के पोर्टल के सदस्य चैप्टर रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे। राज्य की विशिष्ट और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों से अप्रवासी भारतीयों और मध्यप्रदेश के शुभचिंतकों को परिचित कराने में भी पोर्टल उपयोगी होगा। |
Friday, March 23, 2018
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश पोर्टल का शुभारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
कृषक उद्यमी योजना को अन्य प्रदेशों में भी क्रियान्वित करने की आवश्यकता नीति आयोग कृषक उद्यमी योजना का करवायेगा गहन अध्ययन, मुख्यमंत्री श...
-
24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंडला जिले के ग्राम रामपुर से पूरे देश को संबोधित करेंगे अ...
-
पर्यावरण जागरूकता के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना बनायें श्री आर्य की अध्यक्षता में हुई अभिकरण की साधारण सभा की बैठक ...
-
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सौर ऊर्जा चलित इलेक्ट्रिक कार का शुभारंभ अनुपपुर | 06-जून-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह च...
-
शासन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के अधिकारों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध-श्री चौहान अनूपपुर 02 अप्रैल 2018/ मुख्यमंत्री ...

No comments:
Post a Comment