| सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों को पूरा करने बैगा परिवार की गरीब बेटी समाज को दिखा रही आइना |
| ’बेटी बनी परिवार का सहारा’ |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
बेहद सामान्य सी दिखने वाली उस लड़की के कंधो पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी होगी, यह कोई भी उसे देखकर नहीं कह सकता है। अनूपपुर विकासखंड के डोला रामनगर ग्राम में कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन करने वाले हितग्रहियों से चर्चा के दौरान देवकी ने अपनी व्यथा बताई। कक्षा आठवीं तक शिक्षा प्राप्त देवकी, विशेष संरक्षित जनजाति बैगा जाति की है तथा अपने माता पिता के घर मे ही रहती है। पूछने पर बताया कि पिता जी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है, माँ का देहांत हो चुका है, ऐसे में दो छोटी बहनों के लालन पालन के लिए उसे अपनी ससुराल की बजाय मायके में ही रहना पड़ रहा है। उसने बताया कि आय का कोई स्थायी स्त्रोत नहीं है, लेकिन अभी घर चलाने के लिए वह एक दवा की दुकान में काम कर रही है तथा उससे प्राप्त होने वाली आय से गुजर हो रहा है। ज्योति स्व सहायता समूह के सदस्य के रूप में आधुनिक केज कल्चर पद्धति से मछली पालन गतिविधि से भी देवकी जुड़ चुकी हैं, ताकि ज्यादा आय प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। कलेक्टर द्वारा बैगा जाति की इस युवती के जज्बे की तारीफ करते हुए, उसके इस कदम को अन्य परिवारों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होने कहा कि मन में करने का जज्बा हो तो कोई कहीं से भी अच्छे काम की शुरुआत कर सकता है। संवेदनशील कलेक्टर द्वारा बैगा जाति के महिला मुखिया परिवारों को प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलने वाली आर्थिक सहायता को देवकी बैगा को प्रदान किये जाने हेतु जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित भी किया। |
Friday, March 23, 2018
सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों को पूरा करने बैगा परिवार की गरीब बेटी समाज को दिखा रही आइना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment