| गुणवत्ताहीन औषधि विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें कमिश्नर |
| तीन वर्षों तक प्रकरणों में कार्यवाही होने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी |
| अनुपपुर | 21-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शहडोल संभाग में गुणवत्ताहीन औषधि बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश औषधि निरीक्षकों को दिये हैं। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे उनके अधीनस्थ औषधि निरीक्षकों के कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करें तथा औषधि निरीक्षण हेतु उन्हें लक्ष्य देकर उनकी निंरतर मॉनीटरिंग करें। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के तीनों जिलों में औषधि निरीक्षकों द्वारा गुणवत्तहीन औषधि बेचने वालों के विरूद्ध समुचित कार्यवाही नहीं करने तथा प्रकरणों में कार्यवाही हेतु वर्षों का समय लगाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग के तीनों जिलों में किन कारणों से गुणवत्ताहीन औषधि बेचने वाले तथा मिलावटी सामग्री बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है, इसके संबंध में वस्तु स्थिति स्पष्ट करें। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी औषधि निरीक्षकों को एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि उन्होने विगत वर्षों में कितने प्रकरणों में गुणवत्ताहीन औषधि बेचने वालों तथा मिलावटी सामग्री बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की है इसकी विस्तृत जानकारी उनके समक्ष प्रस्तुत करें। कमिश्नर ने निर्देश दिये है कि शहडोल जिले एवं अनूपपुर जिले व उमरिया जिले में औषधि निरीक्षकों एवं खाद्य निरीक्षकों द्वारा दर्ज प्रकरणों में आरोपियों को सजा क्यों नहीं हुई इसकी जांच सुनिश्चित की जाये, सभी औषधि एवं खाद्य निरीक्षकों को नोटिस जारी की जाये तथा समाधान कारक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। कमिश्नर से सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि वे अपने अधीनस्थ कार्य कर रहे औषधि निरीक्षकों एवं खाद्य निरीक्षकों की निरंतर मॉनीटरिंग करें तथा प्रतिवेदन कमिश्नर कार्यालय को उपलब्ध करायें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में कमिश्नर द्वारा औषधि निरीक्षकों द्वारा गुणवत्ताहीन औषधि बेचने वालों एवं मिलावटी सामग्री बेचने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कमिश्नर द्वारा सभी औषधि निरीक्षकों और खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे कोर्ट में प्रकरणों को प्रस्तुत करने के पूरी प्रक्रिया को समझें, लोक अभियोजन अधिकारी को प्रकरण के संबंध में समुचित जानकारी दें तथा प्रकरण ठीक से तैयार करें। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि सभी औषधि निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि गुणवत्ताहीन औषधि बेचने वालों तथा मिलावटी सामग्री बेचने वालो के विरूद्ध ठोस प्रकरण तैयार होना चाहिए। प्रकरणों को जानबूझकर कमजोर नहीं बनना चाहिए तथा प्रकरणों में आरोपियों को सजा भी होनी चाहिए। कमिश्नर द्वारा शहडोल जिले में पदस्थ तत्कालीन औषधि निरीक्षक दिलीप अग्रवाल द्वारा मनमाने तौर पर प्रकरण तैयार करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया गया कि वे तत्कालीन औषधि निरीक्षक दिलीप अग्रवाल को नोटिस जारी करें तथा नोटिस का समयावधि में जवाब नहीं देने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी जिलों से औषधि निरीक्षकों और खाद्य निरीक्षकों के द्वारा तैयार कराये गये सभी प्रकरणों को तलब किया गया है ताकि यह देखा जा सके कि औषधि निरीक्षकों तथा खाद्य निरीक्षकों द्वारा कहीं जानबूझकर प्रकरणों को कमजोर तो नहीं बनाया गया है।
|
Wednesday, March 21, 2018
गुणवत्ताहीन औषधि विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment