| जे.ई.ई. नीट में चयनित विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करें |
| अनुपपुर | 21-मार्च-2018 |
अनुसूचित जनजाति प्रतिभा योजना का क्रियान्वयन वर्ष 2017-18 से ऑनलाइन किये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। योजनान्तर्गत ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होकर राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित होकर राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश ले लिया हो, उन्हें शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजनान्तर्गत पात्रता हेतु अभ्यर्थी के माता-पिता, पालकों, स्वयं के समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय रूपये 6 लाख से अधिक न हो। योजनान्तर्गत राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश लेने पर जे.ई.ई आई.आई.टी., एम्स, एन.डी.ए. एवं क्लेट से एन.एल.आई.यू. को 50-50 हजार एवं मेडिकल कालेज, एनआईटी को 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाएगी। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने हेतु पात्र विद्यार्थी आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर में जमा कर सकते हैं।
|
Wednesday, March 21, 2018
जे.ई.ई. नीट में चयनित विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment