| विकासशील राष्ट्रों के लिए लोकतंत्र और विकास का रोल मॉडल बन सकता है भारत |
| आईजीएनटीयू में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित |
| अनुपपुर | 21-मार्च-2018 |
श्री कुमार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान और मानवाधिकार विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय इंडिया एंड न्यू वर्ल्ड ऑर्डर इन कंटेपररी ग्लोबल पॉलीटिक्स विषयक अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया अब किसी एक महाशक्ति पर केंद्रित नहीं है बल्कि कई केंद्रों के इर्द-गिर्द विकसित हो रही है ऐसे में भारत के लिए विश्व राजनीति में अहम किरदार निभाने का मौका है। उन्होंने कहा कि भारत के दुनिया की तीन सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में शामिल होने के बाद अब अपनी अंतर्राष्ट्रीय नीतियों को बदलने का सबसे उचित मौका है। भारत को अब विश्व परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। वर्ल्ड अफेयर्स जर्नल के संपादक फ्रांस के प्रो. कोम कारपेंट्यर ने अमेरिका और उसकी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नीतियों का तर्कसंगत विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक, ऊर्जा, शिक्षा, करेंसी और राजनीतिक ध्रुवीकरण की क्रांतियों के बीच भारत को स्वयं की नई पहचान बनानी होगी। मुंबई विश्वविद्यालय के प्रो. आर.जी. गिडाहुबली ने पूर्व सोवियत संघ से लेकर वर्तमान में रूस की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि राष्ट्रपति पुतिन ने रूस की नीतियों को पूरी तरह से बदलकर दुनिया में एक बार पुनः रूस को प्रतिस्थापित किया है। इससे पूर्व निदेशक (अकादमिक) प्रो. आलोक श्रोत्रिय और कुलसचिव प्रो. किशोर गायकवाड़ ने वर्तमान परिदृश्य में विश्व राजनीति में भारत की भूमिका के अहम बिंदुओं को रेखांकित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. नरोत्तम गान ने मानवता को सर्वोपरि बताते हुए राजनीति को इसके अनुरूप स्वयं की दिशा तय करने को कहा। डॉ. चक्काली ब्रह्माया ने सेमीनार की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। सेमीनार का आयोजन इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर और इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें अमेरिका, फ्रांस सहित देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। |
Wednesday, March 21, 2018
विकासशील राष्ट्रों के लिए लोकतंत्र और विकास का रोल मॉडल बन सकता है भारत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment