| शोषण और अन्याय समाप्त करने के लिये कार्य करें युवा पुलिस अधिकारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 21-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस भोपाल में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु पुलिस उप-अधीक्षकों और उप-निरीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पुलिस अधिकारी शोषण और अन्याय को समाप्त करने के लिये कार्य करें। कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाये रखने में योगदान करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आत्म विश्वास बनाये रखें, लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखें, निष्पक्ष रहें, अहंकार नहीं करें और धैर्य रखें। पुलिस की सेवा सामान्य सेवा नहीं है। अपने कार्य को पवित्र सेवा मानें तथा अपनी जिन्दगी को सार्थक बनायें। विकास के साथ लोगों का सुरक्षित महसूस करना जरूरी है। आम जनता को यह लगना चाहिए की पुलिस के रहते उन्हें कोई अपराधी परेशान नहीं कर सकता। आम जनता के बीच विश्वास पैदा करें। अपराधियों के साथ कठोरतम और सज्जनों के साथ फूल से कोमल व्यवहार करें। प्रदेश की पुलिस का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसमें स्व. रुस्तम जी जैसे पुलिस अधिकारी भी हुए हैं, जिन्होंने देश की पुलिस को नई दिशा दी थी। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पुलिस ने डकैत समस्या को समाप्त किया। नक्सलवाद पर नियंत्रण कायम कर सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त करने जैसी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस में भर्ती जारी रहेगी। श्री चौहान ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को पहचानें और नई कार्य संस्कृति विकसित करें। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री ऋषिकुमार शुक्ला भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण आगामी 31 मार्च तक जारी रहेगा। |
Wednesday, March 21, 2018
शोषण और अन्याय समाप्त करने के लिये कार्य करें युवा पुलिस अधिकारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment