| वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन पर करें सख्त कार्यवाही - कमिश्नर |
| अनुपपुर | 21-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन करने वाले माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। कमिश्नर ने कहा है कि वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन, खनिज का अवैध परिवहन या भण्डारण पाये जाने पर ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि खनिज के अवैध भण्डारण में संलिप्त वाहनों को नियमानुसार राजसात करने की भी कार्यवाही सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश गत दिवस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित 250 मीटर के अंदर के दायरे में आने वाले खनिज खदानों के प्रकरणों की समीक्षा बैठक में वन अधिकारियों और खनिज विभाग के अधिकारियों को दिये। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वन क्षेत्रों में खनिज के अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। बैठक में कमिश्नर द्वारा वन क्षेत्रों में 250 मीटर के दायरे में आने वाले खनिज खदानों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य वन संरक्षक श्री ए.के.जोशी, कलेक्टर श्री नरेश पाल, वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर प्रियांशी राठौर, संयुक्त आयुक्त श्री जे.के. जैन, खनिज अधिकारी शहडोल सुश्री फरहद जहां, खनिज अधिकारी अनूपपुर श्री पन्द्रे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
|
Wednesday, March 21, 2018
वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन पर करें सख्त कार्यवाही - कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment