| बैगाओं परिवारों के कुपोषण की मुक्ति हेतु करें परिणाम मूलक प्रयास - कमिश्नर |
| अनुपपुर | 21-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने बैगा परिवारों के कुपोषण की मुक्ति हेतु परिणाम मूलक प्रयास करने के निर्देश बैगा परियोजनाओं के परियोजना अधिकारियों को दिये हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा है कि बैगा आदिवासी परिवारों में कुपोषण की स्थिति को दूर करने के लिये परिणाम मूलक प्रयास किये जायें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि कुपोषण से बैगा परिवारों को मुक्त करने एवं उनके आर्थिक उन्नयन के लिये बैगा परिवारों को उन्नत खेती, कृषि, पशु पालन, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाये साथ ही बैगा परिवारों की महिला मुखिया को कुपोषण से मुक्ति हेतु प्रदाय की जा रही 1 हजार रूपये की राशि का वितरण समय सीमा मे किया जाना सुनिश्चित किया जाये। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शासन द्वारा बैगा परिवारों के आर्थिक उन्नयन के लिये विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए तथा इनके अपेक्षित परिणाम भी मिलने चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग ने उक्त निर्देश गत दिवस शहडोल संभाग में संचालित बैगा परियोजना के कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में बैगा परियोजनाओं के परियोजना अधिकारियों को दिये। बैठक में कमिश्नर ने मातृत्व प्रोत्साहन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये तथा बैगा आदिवासी वर्ग की बालिकाओं को स्कूल में प्रवेश दिलाकर उन्हे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिये हैं। कमिश्नर ने कहा है कि बैगा आदिवासी वर्ग की महिलाओं में शिक्षा का स्तर काफी कम है इन्हें और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, इस दिशा में सभी परियोजना प्रशासक निरंतर प्रयास करें कि बैगा वर्ग की बालिकाओं को स्कूलों, छात्रावासों एवं आश्रमों में समुचित प्रवेश मिले तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। कमिश्नर ने मातृत्व प्रोत्साहन योजना को और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। बैठक में कमिश्नर ने बैगा परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के बैगा परिवारों का सतत स्वास्थ्य परीक्षण करायें तथा उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करायें। बैगा परिवारों को सतत स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ सभी बैगा परिवारों के बेहतर से बेहतर स्वाथ्य सेवाएं मुहैया कराने की कार्ययोजना भी बनायें। इस कार्ययोजना में स्वास्थ्य विभाग को भी शामिल करें। बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग के बैगा विकास परियोजना के सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के सभी चिन्हित बैगा परिवारों को पीले राशन कार्ड मुहैया कराये जाने के प्रावधान हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें तथा देखें कि सभी बैगा परिवारों के पास राशन कार्ड हैं अथवा नहीं। कार्ड नहीं होने की स्थिति में बैगा परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध करायें तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुरूप खाद्यान्न तथा अन्य सुविधाएं मुहैया करायें। बैठक में कमिश्नर ने बैगा आदिवासी वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, छात्रवृत्ति, निःशुल्क सायकल, गणवेश एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
|
Wednesday, March 21, 2018
बैगाओं परिवारों के कुपोषण की मुक्ति हेतु करें परिणाम मूलक प्रयास - कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment