अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणो पर तुरंत कार्यवाही करे- कलेक्टर श्री शर्मा
अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा के द्वारा आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणो की समीक्षा की गयी। श्री शर्मा ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणो के संबंध मे समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबन्धित जानकारियो का प्रदाय एवं कार्यवाही का निष्पादन अविलंब सुनिश्चित करे। बैठक मे प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी समेत विभिन्न विभागों के ज़िलाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment