Monday, May 14, 2018

पुष्पराजगढ़ के 5 ग्रामो मे मिशन इंद्र्धनुष का द्वितीय चरण 21 मई से 25 मई तक

पुष्पराजगढ़ के 5 ग्रामो मे मिशन इंद्र्धनुष का द्वितीय चरण 21 मई से 25 मई तक 


अनुपपुर 14 मई 2018/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत पुष्पराजगढ़ के पाँच ग्रामो करौदी, जरही, बहपुर, उमनिया एवं बेलगवाँ मे मिशन इंद्रधनुष का द्वतीय चरण 21 मई से 25 मई तक चलेगा। आपने बताया कि प्रथम चरण मे चिन्हित समस्त 147 बच्चो एवं 19 गर्भवती महिलाओ  का टीकाकरण किया जा चुका है। डॉ श्रीवास्तव ने समस्त अधिकारियों एवं उनके मैदानी अमलो के साथ आम नागरिकों से अपील की है कि इस अभियान के बारे मे संबन्धित ग्रामीणो को बताए ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। आपने यह भी बताया कि अगर कोई बच्चा चिंहांकन से छुट गया है तो एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओ  के माध्यम से चिंहांकन  कराया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें