असफल विद्यार्थी न हों मायूस
रुक जाना नहीं योजना द्वारा बचा सकते हैं अपना वर्ष
रुक जाना नहीं योजना द्वारा बचा सकते हैं अपना वर्ष
अनूपपुर 14 मई 2018/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है। जिसमें असफल परीक्षार्थियों के लिए ’’रूक जाना नहीं’’ योजना का लाभ देने की सुविधा का प्रावधान किया गया है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने ज़िले के समस्त सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है एवं कहा कि असफल विद्यार्थी मायूस न हो, रूक जाना नहीं योजना में असफल विद्यार्थियों के लिए हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा जून 2018 में आयोजित की जावेगी। जिसमें असफल विद्यार्थी पुनः सम्मिलित होकर बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर अपना वर्ष बचा सकते है।

No comments:
Post a Comment