Monday, May 14, 2018

मुख्यमंत्री जी 17 मई को संभागस्तरीय चरण पादुका एवं असंगठित मजदूर सम्मेलन मे शामिल होंगे कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गयी

मुख्यमंत्री जी  17 मई को संभागस्तरीय चरण पादुका एवं असंगठित मजदूर सम्मेलन मे शामिल होंगे
कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गयी



अनुपपुर 14 मई 2018/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 17 मई  को शहडोल जिले में प्रवास प्रस्तावित है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल ज़िले के सोहागपुर विकास खण्ड के ग्राम लालपुर में प्रस्तावित चरणपादुका वितरण कार्यक्रम एवं असंगठित मजदूरों को हितलाभों के वितरण के लिये आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा आज विभिन्न विभागो को सौपे गए दायित्वों  के संबंध मे तैयारियों की समीक्षा की गयी।श्री शर्मा ने कहा कार्यक्रम स्थल मे विभागो की सम्भागीय प्रदर्शिनी लगाई जाएगी। अतएव समस्त जिलाधिकारी इस हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें। बैठक मे प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी उपस्थित थे।










No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें