| आयुक्त शहडोल संभाग श्री जैन ने संभाग में पेयजल व्यवस्था, असंगठित मजदूरों के पंजीयन, भावान्तर योजना आदि की समीक्षा की |
| अनुपपुर | 14-मई-2018 |
आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन ने आज आयुक्त सभागार में संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टरों के साथ संभाग में पेयजल व्यवस्था, असंगठित मजदूरों के पंजीयन, भावान्तर योजना आदि की समीक्षा की।
आयुक्त श्री जैन ने संभाग के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल पर सतत निगरानी रखें तथा जहां आवश्यक हो परिवहन की व्यवस्था करायें। जिले के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें तथा उनसे भी सुझाव प्राप्त करें। आपने असंगठित क्षेत्र के जिन श्रमिकों का पंजीयन किया गया है, उन्हे पंजीयन पुमाण पत्र वितरित करें तथा लाभान्वित कराना भी सुनिश्चित करें। इसी तरह तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका सहित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाय। आयुक्त श्री जैन ने कहा कि उपार्जन हेतु आने वाले किसानों हेतु केन्द्रों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, उनके भुगतान समय पर हों तथा उपार्जित अन्न का शीघ्रता के साथ परिवहन किया जाय। आपने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रान्सफारमर भी समय-सीमा में बदल जाना चाहिए। बैठक में वन संरक्षक शहडोल वृत्त, कलेक्टर शहडोल श्री नरेश पाल, कलेक्टर अनूपपुर श्री अजय शर्मा, कलेक्टर उमरिया श्री माल सिंह, पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री सुशांत सक्सेना तथा जीनों जिलों के वन मण्डलाधिकारी उपस्थित थे। |
Monday, May 14, 2018
आयुक्त शहडोल संभाग श्री जैन ने संभाग में पेयजल व्यवस्था, असंगठित मजदूरों के पंजीयन, भावान्तर योजना आदि की समीक्षा की
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment