27 मई को होगा रोजगार मेले का आयोजन
अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया है कि अनूपपुर ज़िले मे 27 मई को रोजगार मेले का आयोजन संभावित है। आपने महाप्रबंधक उद्योग, अंत्यव्यवसायी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संचालको एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आशय मे रोजगार प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवाओ के आवेदन प्राप्त कर उनकी योग्यताओ को सूचीबद्ध कर ले। आपने महाप्रबंधक उद्योग को आगंतुक कंपनियो की जरूरतों एवं युवाओं की कुशलता के बीच सामंजस्य बनाने के निर्देश दिये हैं। जिससे की अधिक से अधिक संख्या मे युवाओ का नियोजन कर आयोजन को सफल बनाया जा सके।

No comments:
Post a Comment