Monday, May 14, 2018

कोतमा की पलक एवं बिजुरी के अरिमर्दन ने किया ज़िले का नाम रौशन कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने दी बधाई

कोतमा की पलक एवं बिजुरी के अरिमर्दन ने किया ज़िले का नाम रौशन
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने दी बधाई

पलक गौतम 
अनूपपुर 14 मई 2018/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा म.प्र. बोर्ड की हाइ स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। कक्षा 10 वी मे ज़िले के 2 विद्यार्थियों ने राज्य की प्रावीण्य सूची मे स्थान पाकर ज़िले को गौरवान्वित किया है। सरस्वती उमा विद्यालय कोतमा की छात्रा कु पलक गौतम  आत्मजा श्री ओमप्रकाश गौतम (98.6 प्रतिशत) ने राज्य की प्रावीण्य सूची मे तृतीय एवं सरस्वती उमा विद्यालय बिजुरी के छात्र अरिमर्दन सिंह परिहार आत्मज श्री राजेश सिंह परिहार ने (97.6 प्रतिशत) ने राज्य की प्रावीण्य सूची मे आठवाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

आत्मविश्वास एवं सच्ची लगन से प्रयास करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी

कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही ज़िले के अन्य बच्चो को यह संदेश दिया है कि आप भी इनसे प्रेरणा प्राप्त कर उत्कृष्टता को प्राप्त करे। श्री शर्मा ने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं जो मनुष्य नहीं कर सकता अतः आत्मविश्वास के साथ सच्ची लगन के साथ प्रयास करे। ऐसा करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी।


अरिमर्दन सिंह परिहार
10 वी मे 67.54 एवं 12 वी मे 64.52 रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री यूके बघेल ने बताया कि इस वर्ष ज़िले मे 10 वी की परीक्षा मे 8248 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिनमे से 5560 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने मे सफलता प्राप्त की। इसी प्रकार 12 वी मे  5554 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिनमे से 3583 विद्यार्थी परीक्षा मे उत्तीर्ण होने मे सफल हुए है। इस प्रकार  ज़िले मे 10 वी का 67.54 एवं 12 वी का 64.52 उत्तीर्ण प्रतिशत रहा।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें