| शासकीय कार्य के प्रति कर्मचारियों में संतुष्टि होना आवश्यक-कमिश्नर |
| अनुपपुर | 14-मई-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने कहा है कि शासकीय कार्यों के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों में संतुष्टि का भाव होना आवश्यक है। उन्होने कहा है कि कमिश्नर कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी शासकीय कार्य पूर्णतः पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ करें। कमिश्नर ने कहा है कि आम लोगों से प्राप्त होने वाले आवेदनों और शिकायतों का निराकरण समय पर हो, आम लोगों का कार्य त्वरित हो, आम लोगों के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों का व्यवहार सद्भाव पूर्ण हो यह सभी अधिकारी, कर्मचारी सुनिश्चित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन आज कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों से सौजन्य भेंट के बाद यह बात कही। कमिश्नर ने कहा कि सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों, आरसीएमएस के प्रगति, समाधान एक दिवस की प्रगति का वह प्रतिदिन अवलोकन करेंगें तथा प्रयास करेंगें कि शिकायतों का समय पर निराकरण सुनिश्चित हो।
कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये हैं कि असंगठित श्रमिकों के पंजीयन तथा सत्यापन के कार्य का वह प्रतिदिन अवलोकन करेंगें। इसकी प्रगति की जानकारी उन्हें प्रतिदिन दी जाये। इस अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा कमिश्नर कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्वों के संबंध में जानकारी ली गई। |
Monday, May 14, 2018
शासकीय कार्य के प्रति कर्मचारियों में संतुष्टि होना आवश्यक-कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment