असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का कार्य करे सम्पूर्ण- श्री शर्मा
अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज आयोजित साप्ताहिक बैठक मे असंगठित श्रमिकों के पंजीयन से जुड़े हुए जनपद, नगरपालिका एवं तकनीकि सहायता प्रदान कर रही ज़िला एनआईसी की टीम को पंजीयन कार्य मे उत्कृष्टता के लिए बधाई दी। आपने असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शेष आवेदन जिनमे नियोजन की जानकारी उपलब्ध है का सत्यापन कर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करे। अनूपपुर ज़िले मे असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु 256218 आवेदन प्राप्त हुए है (जिनमे नियोजन की जानकारी उपलब्ध है) प्राप्त आवेदनो मे से अब तक 248915 आवेदनो का सत्यापन कर पंजीयन किया जा चुका है।

No comments:
Post a Comment