| ग्रामीण कला एवं संस्कृति को समृद्ध करने के हो रहे प्रयास - श्री चौहान |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया रंगकर्मी श्री सिन्हा का सम्मान |
| अनुपपुर | 14-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ग्रामीण कला एवं संस्कृति को समृद्ध बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ग्राम स्तर पर कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पित कलाकारों की उपकरण और सामग्री जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति में सरकार सहयोग कर रही है। इस कार्य के लिये 57 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। श्री चौहान गत दिवस भारत भवन में रंगकर्मी श्री दया प्रकाश सिन्हा के नाटक "रक्त अभिषेक" के मंचन से पूर्व कला-प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने श्री सिन्हा का शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान भी किया।
श्री चौहान ने कहा कि देश और समाज का निर्माण उसके नागरिक और समाज को दिशा देने वाले चिंतक करते हैं। सरकार का मानना है कि पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही समाज के चिंतकों के नेतृत्व में मार्गदर्शन के प्रयास भी किये जाने चाहिये। इसी मंशा से सरकार ने नर्मदा सेवा यात्रा और एकात्म यात्रा आदि आयोजन किये हैं। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा राष्ट्रवादी विचारक, मौलिक चिंतक हैं। श्री दया प्रकाश सिन्हा ने नाटक का परिचय देते हुए बताया कि सार्वजनिक हित में किया गया कार्य हिंसा नहीं होता। व्यक्तिगत स्वार्थ में किया जाने वाला कार्य हिंसा होता हैं। इसी को नाटक में रूपायित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि रक्ताभिषेक और सम्राट अशोक उनकी ऐसी कृतियाँ हैं, जिनकी रचना वर्तमान के संदर्भ में ऐतिहासिक नाटकों के रूप में की गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान की संगठन क्षमता, कर्मठता और धैर्यशीलता की व्यापक सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव, संस्कार भारती दिल्ली के श्री अमीरचंद सहित बड़ी संख्या में कला अनुरागी उपस्थित थे। |
Monday, May 14, 2018
ग्रामीण कला एवं संस्कृति को समृद्ध करने के हो रहे प्रयास - श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment