| प्रदेश में शीघ्र लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| चेम्बर निर्माण के लिए मिलेगी मैचिंग ग्रांट - अनुदान राशि 12 से बढ़कर 25 हजार होगी, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिवक्ताओं को दी अनेक सौगातें |
| अनुपपुर | 14-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा। सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में इस संबंध में विधेयक प्रस्तुत करेगी। श्री चौहान ने नेशलन लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी में राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासन का सबसे अच्छा स्वरूप लोकतंत्र है। इसकी मजबूती के लिये जनता का न्यायपालिका पर भरोसा होना आवश्यक है। समय पर निष्पक्ष न्याय दिलाने में न्यायाधिपतियों और अधिवक्ताओं की प्रमुख भूमिका होती है। उन्होंने मासूम के साथ बलात्कार के अपराधी को मात्र 23 दिन में दण्डित करने के लिये न्यायपालिका का अभिनंदन और आभार ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं को आरंभिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना और संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार का पूरा सहयोग उन्हें हमेशा मिलेगा। अधिवक्ता कल्याण के बार काउंसिल के कार्यों में सरकार भरपूर सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के कार्य समान रूप से किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में समता के लिये राज्य सरकार सक्षम पर करारोपण कर अक्षम की मदद कर रही है। उन्होंने असंगठित मजदूरों के कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।
अधिवक्ता हितैषी घोषणाएँ
महाधिवक्ता श्री पुरूषेन्द्र कौरव ने कहा कि अधिवक्ता समाज का प्रहरी होता है। प्रदेश में न्याय प्रशासन को सुदृढ़ बनाने में राज्य सरकार भरपूर सहयोग कर रही है। उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन 30 हजार बढ़ाकर जिला जज के समान एक लाख 25 हजार रूपये किया है। शासकीय अधिवक्ताओं के पद 30 से बढ़ाकर 150 किये गये हैं। वर्ष 2016 में सुलभ न्याय प्रशासन के लिये न्यायाधिपतियों से लेकर अन्य कर्मचारियों सहित 4 हजार 500 नये पदों का सृजन किया गया। नवीन मुकदमा नीति लागू की गई है। विधि आयोग का पुनर्गठन करने जैसे महत्वपूर्ण और दूरगामी कार्य राज्य सरकार ने किये हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष श्री शिवेन्द्र उपाध्याय ने परिषद द्वारा अधिवक्ता कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों में राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा की। |
Monday, May 14, 2018
प्रदेश में शीघ्र लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का कार्य करे सम्पूर्ण- श्री शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज आयोजित साप्ताहिक...
-
मध्यप्रदेश को ’सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य’ के लिये मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अनुपपुर | 04-मई-2018 मध्यप्...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
असफल विद्यार्थी न हों मायूस रुक जाना नहीं योजना द्वारा बचा सकते हैं अपना वर्ष अनूपपुर 14 मई 2018/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वार...
-
स्कूली बच्चों को वर्ल्ड ऑन व्हील मोबाइल वैन से मिलेगी कम्प्यूटर शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने मोबाइल वैन को किया रवाना अनुपपुर | 08-...

No comments:
Post a Comment