Monday, May 14, 2018

उपार्जन एवं भुगतान कार्यों की हुई समीक्षा

उपार्जन एवं  भुगतान कार्यों की हुई समीक्षा
सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारेंटी के मामलो मे लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त





अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा ज़िले मे रबी विपणन, भावांतर भुगतान योजना के उपार्जन एवं भुगतान कार्यों की प्रगति एवं मंडी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी। आपने किसानों को आवागमन मे प्रदाय की जाने वाली सुविधा एवं उपार्जन व्यवस्था की जानकारी ज़िला खाद्य अधिकारी श्री विपिन पटेल से प्राप्त की। साथ ही सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता , रेत की खदानों को पंचायतों को प्रदाय , नल जल योजना एवं हैंडपम्पो की वस्तुस्थिति, पेय जल परिवहन की सुविधा के संबंध मे आवश्यक चर्चा कर सुविधाओं को सुचारु रूप से चलाये रखने के निर्देश समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे दिये । श्री शर्मा ने  कहा कि सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारेंटी के मामलो मे लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। आपने कहा सेवाओं के प्रदाय एवं आवेदनो के निराकरण मे संबन्धित अधिकारी समय सीमा का विशेष ध्यान रखे। समस्याओं का निराकरण नियमित रूप से एवं समाधानकारक होना चाहिए।  बैठक मे प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं अपर कलेक्टर  डॉ आर पी तिवारी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें